MDG Services
ENहिंदी

क़ीमत

महीने की सीधी क़ीमत, रुपये में।

Dealer's कवच महीने का सब्सक्रिप्शन है, और पहला महीना पसंद न आए तो उस महीने का पूरा पैसा वापस मिलता है। क़ीमत भारतीय रुपये में है, GST ऊपर से जुड़ता है, और जो तय होता है वह शुरू करने से पहले लिखित में दिया जाता है।

MDG Services, VRUOOM PRIVATE LIMITED का एक ब्रांड है · CIN U29194HR2021PTC098450आख़िरी बदलाव 23 अक्टूबर 2026यह हिंदी अनुवाद सिर्फ़ आपकी सुविधा के लिए है। क़ानूनी तौर पर अंग्रेज़ी वाला पाठ ही मान्य होगा। अंग्रेज़ी मूल पढ़िए →

प्लान

Dealer's कवच

स्टैंडर्ड सेवाएँ

₹3,000

महीना, और 18% GST अलग (कुल ₹3,540)

एक आउटलेट के लिए नौ स्टैंडर्ड सेवाएँ। पहला महीना पसंद न आए, तो उस महीने का पैसा वापस।

  • SDMS, MDG और इंस्पेक्शन कम्प्लायंस
  • काग़ज़ात और रिन्यूअल की याद
  • ऑटोमेशन, वेब पोर्टल और XTRA कैंपेन में मदद
  • DOD और स्टॉक समय पर
  • Prepare Pro Manager

Dealer's कवच

सब कुछ, प्रीमियम सेवाओं समेत

लगभग ₹15,000

महीना, GST अलग, काम के हिसाब से तय

स्टैंडर्ड सेवाएँ और चार प्रीमियम सेवाएँ। आपके आउटलेट की ठीक रकम शुरू करने से पहले लिखित में तय होती है।

  • सुरक्षा के लिए तुरंत जवाब
  • डिजिटल पेमेंट का मिलान
  • अकाउंट सपोर्ट
  • साइबर सुरक्षा

खाता कवच

अभी मुफ़्त

₹0

महीना, जब तक खाता कवच नया है

ऐप से साइन अप कीजिए और बिना किसी शुल्क के इस्तेमाल कीजिए। अगर कभी यह बदला, तो कुछ भी लेने से काफ़ी पहले हम आपको बता देंगे।

खाता कवच के बारे में →

एक महीने में आप कितना देंगे

एक आउटलेट की स्टैंडर्ड सेवाओं के लिए:

एक आउटलेट, एक महीने मेंरकम
Dealer's कवच, स्टैंडर्ड सेवाएँ₹3,000
18% GST₹540
आप देंगे₹3,540

पहले महीने के लिए आप ₹3,540 देते हैं। सेवा पसंद न आए, किसी भी वजह से, तो उस महीने के आख़िर तक बताइए, और हम पूरे ₹3,540 लौटा देंगे। यह हर डीलर को सिर्फ़ एक बार, पहले महीने पर मिलता है।

भुगतान कैसे करें

  1. 01

    आपको पेमेंट लिंक मिलता है

    वह SMS, ईमेल या WhatsApp पर आता है, जिसमें रकम और किस बात की है, यह लिखा होता है। आप ब्राउज़र में अपने अकाउंट से भी भुगतान कर सकते हैं।

  2. 02

    जैसे चाहें वैसे दीजिए

    UPI, डेबिट या क्रेडिट कार्ड, नेटबैंकिंग या वॉलेट, Razorpay के सुरक्षित पेज पर। आपका कार्ड नंबर, UPI PIN या बैंक लॉगिन हम न देखते हैं, न रखते हैं।

  3. 03

    रसीद पाइए

    Razorpay हमें भुगतान की पुष्टि भेजता है, और आपको पुष्टि और उस रकम का GST इनवॉइस मिलता है।

जानने लायक़ बातें

  • सारी क़ीमतें भारतीय रुपये (INR) में हैं। ऊपर से 18% GST जुड़ता है।
  • पहला महीना किसी भी वजह से पसंद न आए? उसके आख़िर तक बताइए, हम उस महीने का पूरा पैसा GST समेत लौटा देंगे। हर डीलर को एक बार, सिर्फ़ पहले महीने पर।
  • क़ीमत शुरू करने से पहले लिखकर तय हो जाती है, और जो तय हुआ उसके बीच में बढ़ती नहीं। कोई छिपी फ़ीस नहीं।
  • आप कभी भी रद्द कर सकते हैं। देखिए रिफ़ंड और कैंसिलेशन नीति।
  • सब्सक्रिप्शन ऑनलाइन मिलने वाले सॉफ़्टवेयर का है। भेजने को कुछ नहीं है; देखिए शिपिंग और डिलीवरी।
  • हर सब्सक्रिप्शन पर हमारी नियम व शर्तें लागू होती हैं।

इस पेज के बारे में कोई सवाल? hello@mdgservices.in पर लिखिए या 1800‑891‑3496 पर कॉल कीजिए, सुबह 9 से रात 9, हर दिन।